Aba News

रसोई की सफाई के दौरान करंट लगने से नवविवाहित महिला की दर्दनाक मौत

गावां थाना क्षेत्र के बिरने में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 20 वर्षीय सुधा कुमारी रसोई की सफाई के दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। स्वजन तुरंत उन्हें गावां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुधा कुमारी बिना चप्पल पहने रसोई की सफाई कर रही थीं, तभी उन्होंने गलती से हीटर बोर्ड को पानी से धो दिया, जिससे उन्हें करंट लग गया। सुधा की शादी मात्र एक साल पहले जुलाई 2023 में हुई थी, और उनका पति बीएसएफ में जवान है। इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें