Aba News

बेंगाबाद में भ्रष्टाचार पर फॉरवर्ड ब्लॉक का हल्लाबोल, योजनाओं में लूट के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

बेंगाबाद प्रखंड में सरकारी योजनाओं में खुलेआम रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी का खेल जारी है। 16 जनवरी को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अधिकारी निष्क्रिय हैं, जिससे यह साफ होता है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के बावजूद जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। पूर्व जिला परिषद सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने प्रखंड कार्यालय में आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए कोई भी योजना स्वीकृत नहीं हो रही। चपुआडीह पंचायत में 15वीं वित्त योजना के तहत पेयजल कूप की मरम्मत महीनों से लंबित है, जबकि मनरेगा योजनाओं में भी पक्षपात हो रहा है।

राजेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सुधार नहीं किया तो उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक के कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें