गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। खासतौर पर अबुआ आवास योजना का लाभ उन लाभुकों को देने को कहा, जिन्होंने पहले कोई आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो। साथ ही मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं को तेजी से पूरा करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सभी लाभुकों को समय पर सहायता मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।













