Aba News

झमाझम बारिश से राहत, लेकिन बाजार में सन्नाटा

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में गुरुवार अहले सुबह से झमाझम बारिश और तेज गर्जना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम विभाग पहले ही बदलाव के संकेत दे चुका था, जिसका असर अब साफ नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के लिए यह मुसीबत बन गई है। खेती के जानकारों के मुताबिक, खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

बारिश के कारण बाजारों पर भी असर पड़ा है। सुबह से ही बरमसिया, पालोंजिया और बिरनी बाजार सुने पड़े रहे, जहां आमतौर पर रौनक देखने को मिलती थी। लोग घरों में दुबके रहे, जिससे बाजार में भीड़भाड़ कम हो गई। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन व्यापारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें