गिरिडीह में दो दिनों से जारी भारी बारिश ने नगर निगम की लापरवाही उजागर कर दी थी। जगह-जगह जाम नालियों से सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मकतपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के पास भी हालात बदतर हो गए, जब गुरुवार को बड़ी नालियों का गंदा पानी स्कूल परिसर में घुस गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ABA News ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार सुबह नगर निगम के सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और नालियों की सफाई शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा सफाईकर्मियों की मेहनत के बाद जलभराव की समस्या हल हुई, जिससे छात्रों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।













