गिरिडीह के विवाह भवन में कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू ने शुक्रवार को भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर सौहार्द्र का संदेश देते नजर आए। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना है, ताकि सभी समुदाय प्रेम और शांति के साथ अपने पर्व-त्योहार मना सकें।













