गावां थाना क्षेत्र के पसनोर पंचायत में निर्माणाधीन पुल पर बीती रात खौफनाक वारदात हुई। करीब दस से पंद्रह बदमाश हथियारों के साथ पहुंचे और मुंशी व मजदूरों को जमकर पीटा। बदमाशों ने लाठी, रॉड और बंदूकों के दम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी। हमले में मुंशी बासुदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े। मजदूरों के मुताबिक, बदमाश चार बाइक से आए थे, जिनमें तीन के पास बंदूकें थीं। मुंशी ने कुछ हमलावरों की पहचान की है, जो पास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घायलों का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।













