Aba News

गिरिडीह में 8 लाख की डकैती का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने लूटे गए जेवर और नकदी की बरामद

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में 7 मार्च की रात करीब 1:30 बजे रेलवे स्टेशन के पास शुभम किराना दुकान-सह-मकान में डकैती की बड़ी वारदात हुई। छह अज्ञात अपराधियों ने शटर काटकर घर में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूटपाट की और 8 लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित मनोज कुमार साव की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की।

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने इस कांड का खुलासा करते हुए दो अपराधियों—गंगाधर पासवान (55) और निक्कु कुमार पासवान (30)—को गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं और पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के साथ डकैती करने की बात कबूल की। निक्कु की निशानदेही पर लूटे गए जेवर, नकदी, मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अपराधियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और आज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें