Aba News

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी, न्याय की गुहार

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय अनिल कुमार महतो ने पहली पत्नी संगीता वर्मा और दो बेटों के रहते दूसरी शादी कर ली। खुरजियो गांव के निवासी अनिल ने अक्टूबर 2024 में गिरिडीह कोर्ट में कथित रूप से फर्जी एफिडेविट के आधार पर काजल कुमारी से विवाह किया, जो परसन गांव की रहने वाली है। जब पहली पत्नी को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने अपने परिजनों के साथ न्याय के लिए कई प्रयास किए, लेकिन समाधान नहीं निकला।

आखिरकार, संगीता वर्मा ने 16 मार्च 2025 को भरकट्टा ओपी में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि कानून इस धोखाधड़ी पर क्या कार्रवाई करता है और क्या संगीता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें