गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गिरिडीह नगर के विवाह भवन में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हिंदू एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड और पंचायत में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।

इस समारोह में प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य, प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, गिरिडीह जिला अध्यक्ष रितेश पांडे समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हिंदू एकता और सुरक्षा के महत्व पर बल दिया और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।














