गिरिडीह : होली के मौके पर शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पचम्बा और मुफस्सिल थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएसपी कौशर अली और पुलिस मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और होलिका दहन व होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।

पचम्बा थाना
डीएसपी कौशर अली ने बताया कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है, जो रमजान के दूसरे जुम्मे के साथ है, ऐसे में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार को भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने भी हुड़दंग पर नियंत्रण रखने और शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पचम्बा थाना

मुफस्सिल थाना












