Aba News

GT रोड पर दर्दनाक हादसा! कार की टक्कर के बाद इलाज के दौरान पति की मौत, पत्नी जिंदगी की जंग लड़ रही

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अटका के लच्छीबागी के पास रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लच्छीबागी निवासी ईश्वर महतो और उनकी पत्नी इंद्री देवी सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही ईश्वर महतो ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज वेदांता अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पार करने के दौरान हुई चूक को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें