Aba News

दुबई में फंसा गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, 5 दिनों से परिवार से संपर्क बंद; परिजनों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार पिछले पांच दिनों से रामेश्वर से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। बताया गया कि रामेश्वर 6 मई 2026 को रोजी-रोटी की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। वहां पहुंचने के बाद से ही वह घर लौटने के लिए परेशान है। परिजनों ने बताया कि उसे कर्ज लेकर विदेश भेजा गया था और परिवार को उम्मीद थी कि वह काम कर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली अटका गांव पहुंचे और रामेश्वर के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही। इधर, परिजनों ने सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, रामेश्वर का पता लगाने और उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि लगातार संपर्क नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें