
JSSC परीक्षा में कदाचार पर जीरो टॉलरेंस! उपायुक्त रामनिवास यादव ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एच.ई. हाई स्कूल, कार्मेल स्कूल, पचंबा हाई स्कूल और हनी होली विद्यालय सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया,

