Aba News

JSSC परीक्षा में कदाचार पर जीरो टॉलरेंस! उपायुक्त रामनिवास यादव ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

गिरिडीह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एच.ई. हाई स्कूल, कार्मेल स्कूल, पचंबा हाई स्कूल और हनी होली विद्यालय सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की प्रत्येक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपन्न होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या कदाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं तनावमुक्त परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें