Aba News

दो दिन की बारिश से गिरिडीह बेहाल, बढ़ा जलस्तर और थमी रफ्तार जलजमाव और फिसलन से बढ़ी लोगों की परेशानी

गिरिडीह जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक के वर्षा होती रही वही आसमान में भी बादल छाए रहे। बारिश के कारण दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश के बावजूद स्कूल जाने वाले बच्चे छाता और रेनकोट के सहारे घरों से निकलते हुए देखने को मिले। वहीं सरकारी एवं निजी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी, दुकानदार और अन्य लोग भी बारिश के बीच आवागमन करते दिखे। सड़कों पर फिसलन और कई जगह जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लगातार हो रही वर्षा से जिले की छोटी-बड़ी नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कई नाले लबालब भर गए हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से आवागमन और भी कठिन हो गया है।बारिश का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें