Aba News

अन्नदा चौक में आग का तांडव! स्ट्रीट फूड गुमटी जलकर राख, लाखों का नुकसान

हजारीबाग शहर के व्यस्त अन्नदा चौक पर रविवार को एक स्ट्रीट फूड गुमटी में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटों से आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गुमटी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

आग में खाद्य सामग्री, फर्नीचर, गैस चूल्हा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। गुमटी संचालक ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा करते हुए बताया कि यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था। घटना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य वजह से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें