Aba News

किचन में घुसा मॉनिटर लिज़र्ड, सर्पमित्र सुरेश राम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गिरिडीह :बगोदर सरिया थाना क्षेत्र के औरवा टांड़ स्थित एक घर के किचन में मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) निकलने से परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वन्यजीव को देखकर लोग घबरा गए और इसकी सूचना विष्णुगढ़ निवासी एवं मशहूर सर्पमित्र सुरेश राम को दी गई। सूचना मिलते ही सुरेश राम मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ मॉनिटर लिज़र्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

रेस्क्यू के बाद सुरेश राम ने मॉनिटर लिज़र्ड को बगोदर के समीप चलनिया के घने जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि मॉनिटर लिज़र्ड सामान्यतः विषैला नहीं होता और बिना उकसावे इंसानों पर हमला नहीं करता। उन्होंने अपील की कि ऐसे वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें