Aba News

रामकृष्ण महिला कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया ड्रग्स से दूर रहने का संकल्प

गिरिडीह: रामकृष्ण महिला कॉलेज में शुक्रवार को IQAC, NCC और NSS के संयुक्त तत्वावधान में ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है। वहीं डॉ. अनुज कुमार सिन्हा ने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशामुक्ति विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई और जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। IQAC समन्वयक प्रो. रेणुका साहू ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. पूनम प्रभा मुंडू, डॉ. दीपिका कुमारी, प्रो. नम्रता तिर्की सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें