Aba News

धूप के धुएं को लेकर विवाद, गिरिडीह में कपड़ा कारोबारी से मारपीट; थाने में मामला दर्ज

गिरिडीह दुकान में पूजा का धूप जलाने के दौरान धूप के धुएं से परेशान पड़ोसियों ने कपड़ा कारोबारी संजय सिंघानिया के साथ गुरुवार की शाम मारपीट घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शहर के पद्म चौक में संचालित कपड़ा दुकान गणेश टेक्सटाइल के मालिक संजय सिंघानिया के साथ हुई है। इस दौरान दुकानदार संजय को गंभीर रूप से चोट लगा है। घटना के समय संजय दुकान में अकेले थे। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद गफ्फार अपने भाई के साथ मिलकर संजय सिंघानिया से मारपीट कर बैठा।

गंभीर चोट लगने के बाद दुकानदार सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान दुकानदार संजय ने नगर थाना में आवेदन देकर मोहम्मद गफ्फार और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज भी कराया है। संजय सिंघानिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर शाम जब वो दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी में थे। नियम के अनुसार वो दुकान बंद करते हुए गणेश लक्ष्मी जी को धूप दिखाने के लिए जलाया। धूप का धुंआ बगल के पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद गफ्फार के दुकान में जा रहा था। इसी से गुस्से में गफ्फार ने धूप बुझाने को कहा। जिस पर बहसबाजी हुआ। तो गफ्फार ने अपने भाई के साथ मारपीट कर दिया। जिसमें संजय घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें