Aba News

अब वोटर लिस्ट की हर समस्या का होगा समाधान! गिरिडीह समाहरणालय में शुरू हुआ Voter Helpline एवं सहायता केंद्र

गिरिडीह: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह समाहरणालय परिसर में सोमवार को ‘Voter Helpline एवं मतदाता सहायता केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस सहायता केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को SIR-2026 अभियान से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और निर्वाचन संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 30 जून से शुरू हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि मतदाता गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और स्थानांतरण जैसी सभी प्रक्रियाओं में सहायता इस केंद्र पर मिलेगी। वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और समावेशिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्र को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें