
गिरिडीह में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज गोपालक की मौत, सिर कटा और हाथ धड़ से अलग, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मनोज गोपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर का ऊपर का हिस्सा कट गया और एक हाथ धड़ से अलग हो गया।





