Aba News

भीषण गर्मी में प्यासे लोग, बिरनी प्रखंड कार्यालय में पानी और शौचालय व्यवस्था फेल

गिरिडीह के बिरनी प्रखंड मुख्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल और शौचालय की बदहाल व्यवस्था से लोगों में भारी नाराजगी है। प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड परिसर में लगा प्याऊ लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं भवन में बना शौचालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है और उस पर ताला लटका हुआ है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस मामले में पूछे जाने पर फणीश्वर रजवार ने कहा कि उन्हें समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि प्याऊ का मोटर खराब हो गया था, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है और एक-दो दिनों में व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें