गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना इलाके में शनिवार को अजीबो गरीब हरकत एक युवक के द्वारा किया गया। एक युवक अपने भाई की साली से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक ने साफ कह दिया कि शादी की बात पक्की होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक की पहचान जामताड़ा निवासी के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा है। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। घंटों चले ड्रामे के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी था। फिलहाल डुमरी के निमियाघाट में एक बार फिर से शोले फिल्म का सीन देखने को मिला।













