
श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना
गिरिडीह जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था और समर्पण के साथ वट सावित्री व्रत मनाया। सुबह से ही महिलाएं 16 श्रृंगार कर पूजा सामग्री के साथ बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना

