Aba News

बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक, ग्रामीणों ने खंभे से बांधा

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बकरी चोरी की घटना सामने आई है। इस दौरान ग्रामीणों ने रंगे हाथों दो युवकों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने बकरी सहित दबोच लिया और जमकर पिटाई किया। वहीं बाद में रस्सी से खंभे में बांध दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक द्वारपहरी क्षेत्र से ट्रेन के माध्यम से महेशमुंडा स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों की नजर स्टेशन परिसर के समीप चर रही एक बकरी पर पड़ी। आरोप है कि दोनों मौका देखकर बकरी को उठाकर ट्रेन में चढ़कर फरार होने की कोशिश में था। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके कारण लोग उन दोनों पर नजर बनाए हुए थे। बताया कि हाल के दिनों में इलाके में लगातार बकरी चोरी की घटनाएं सामने आने के कारण ग्रामीण पहले से सतर्क हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें