Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा का विद्या विकास समिति की टीम ने किया निरीक्षण

गिरिडीह– सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में मंगलवार को विद्या विकास समिति, झारखंड के सात सदस्यीय निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में विद्या भारती झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विभाग प्रमुख धनबाद नीरज कुमार लाल, प्रधानाचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू (हजारीबाग), रणसुमन सिंह (भूली), आनंद मोहन (झुमरी तिलैया), राजेंद्र कामत (बोकारो) एवं रंजना कुमारी शामिल थीं। दल का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कराया। वंदना सभा में प्रदेश सचिव ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने का आशीर्वचन दिया।

निरीक्षण के दौरान शैक्षिक, संस्कारिक एवं आर्थिक प्रबंधन सहित सभी पहलुओं की सूक्ष्म समीक्षा की गई। आचार्यों की बैठक में आनंद मोहन ने शिक्षण प्रस्तुति एवं पद्धति में सुधार की आवश्यकता बताई। रणसुमन सिंह ने पंचपदी शिक्षण, कक्षा संचालन और अनुशासन पर बल दिया। नीरज कुमार लाल ने आचार्यों से ऑलराउंडर बनकर शिक्षा देने की अपेक्षा जताई। प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने शैक्षणिक गुणवत्ता और आर्थिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी आचार्य-दीदी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें