गिरिडीह के बिरनी प्रखंड स्थित डबरी गांव में आयोजित डबरी प्रीमियम लीग 2025 का शुभारंभ गुरुवार शाम भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रामु बैठा, सीताराम, मुखिया प्रतिनिधि सुनील वर्मा व पंकज यादव मौजूद रहे। फाइनल में जामदार गांव की टीम विजेता बनी, जबकि गलवाटी बसकी गांव उपविजेता रहा।

मुखिया प्रतिनिधि श् वर्मा ने युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा देने की बात कही। आयोजन समिति अध्यक्ष मासूम अंसारी व सचिव इरफान अंसारी ने इसे एकता और प्रतिभा का मंच बताया। कॉमेंटेटर लखन शर्मा और अंपायरों की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही। सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति ने टूर्नामेंट को खेल महोत्सव का रूप दे दिया, जो क्षेत्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध हो रहा है।













