गिरिडीह के शांति भवन में एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अब देश की बागडोर उन हाथों में है जो आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले 60 वर्षों में मुस्लिम वोट बैंक के नाम पर देश को कमजोर किया गया और आतंकियों को बिरयानी खिलाई गई।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ईश्वर द्वारा चुना गया नेता’ बताया और कहा कि अब भारत मुगलों की सोच से निकलकर एक सशक्त राष्ट्र बना है। उन्होंने कहा कि अब केवल पीओके पर बात होगी और किसी तीसरे देश का हस्तक्षेप सहन नहीं किया जाएगा।












