Aba News

घूसखोरी के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, तिसरी अंचल में रजिस्टर टू सत्यापन की मांग पर बड़ा प्रदर्शन

झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी अंचल में रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति बिना घूस दिए प्राप्त करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के नेतृत्व में किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। संयोजक दासो मुर्मू ने बताया कि 32 मौजा के किसानों ने 31 जनवरी 2024 को ही सत्यापन शुल्क जमा कर दिया था, फिर भी अब तक सत्यापित प्रति नहीं मिली। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अधिकारियों द्वारा दलालों के प्रभाव में आकर सत्यापन प्रक्रिया में अड़चनें डाली जा रही हैं। जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल में बिना घूस सत्यापन हो रहा है, लेकिन तिसरी अंचल में किसानों को सालों से टालमटोल कर परेशान किया जा रहा है। महासचिव भागीरथ राय ने चेतावनी दी कि अब किसानों का धैर्य जवाब दे चुका है, और वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। करीब एक हजार किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में यातायात ठप हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें