गिरिडीह : स्थित न्यू पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय भवन में चौकीदार बहाली के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं, जिनमें विभिन्न अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनमें श्री प्रशांत डांग, भूमि सुधार रूप समाहर्ता गिरिडीह, कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह, और सहायक निबंधक सुश्री अनन्या सिंह शामिल हैं।

जांच में श्री प्रवीण कुमार जनसेवक, रूबी कुमारी जनसेव, श्री मनवेल मुर्मू और श्रीमती अनीता मरांडी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा, रिजर्व डे के रूप में 19 मार्च 2025 रखा गया है। इस प्रक्रिया में अनूप कुमार, प्रशस्ति अधिकारी जितेंद्र कुमार, और कंप्यूटर ऑपरेटर पवन राना समेत पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।












