Aba News

तुरी समाज सेवा संघ का 42वां स्थापना दिवस, शिक्षा और संगठन पर जोर

गिरिडीह : झारखंड में तुरी समाज सेवा संघ का 42वां स्थापना दिवस अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता कृष्णा तुरी और संचालन प्रदीप तुरी ने किया, जबकि भिखारी तुरी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर समाज को संगठित कर सशक्त बनाने और शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही गई।

भिखारी तुरी ने कहा कि समाज में अशिक्षा, अंधविश्वास, बाल विवाह और नशे जैसी कुरीतियों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने सभी को शिक्षित होने और संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उदय तुरी, बलदेव तुरी, उमेश तुरी, राजू तुरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें