Aba News

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

गिरिडीह : सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वीं में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ई-विद्या वाहिनी के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्टूडेंट पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। विद्यार्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए रेफरेंस नंबर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 24 मार्च 2025 को आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और कलम लाना अनिवार्य होगा। चयनित विद्यार्थियों की मेधा सूची 29 मार्च को जारी होगी और 3 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षण के लाभ के लिए विद्यार्थियों को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की प्रति जमा करनी होगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित रहेंगे। अधिक जानकारी विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें