Aba News

अंबेडकर पुलिस बैरेक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, संवैधानिक मूल्यों का किया गया सम्मान

गिरिडीह : अंबेडकर पुलिस बैरेक में सोमवार देर शाम एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पुअनि राम बचन राम, सरयू पासवान, आरक्षी बिरजू राम और आरक्षी रामप्रवेश राम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यम मुंडा और मुख्य अतिथि सार्जेंट सह पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहदेव यादव ने शॉल ओढ़ाकर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथियों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों की अहमियत पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर कुंवर लाल पहान, गोपाल रजक, विवेक कुमार, रामजीत राम, शिवमंगल पासवान सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सोनू कुमार, महेंद्र राम, उपेंद्र राम, रघुनाथ यादव, गौतम कुमार, मेघवाल बौद्ध, सुखेन रावत समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने भाग लिया, जिससे यह समारोह कर्तव्यनिष्ठा और संवैधानिक मूल्यों को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन बन गया।3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें