
झारखंड: नक्सली मुठभेड़ से दहला पलामू, दो जवान शहीद – एक गंभीर घायल
झारखंड का पलामू जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गुरुवार देर रात मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। आधी रात करीब 12.30 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला, लेकिन गोलीबारी के








