
JPSC-JSSC के कथित घोटालों के विरोध में भाजयुमो का पैदल आक्रोश मार्च, समाहरणालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, छात्रों को न्याय और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
गिरिडीह: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में हुए कथित घोटालों और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिरिडीह द्वारा आक्रोश पैदल मार्च एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,








