गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महानगर समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नी रैन ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर BLA-2 की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान आम नागरिकों को सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने कहा कि झामुमो एक जमीनी संगठन है, जिसे हर वार्ड और हर बूथ तक मजबूत करना आवश्यक है। सचिव सन्नी रैन ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कोषाध्यक्ष हरि मोहन कन्धवे ने महानगर के सभी 36 वार्डों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने का सुझाव दिया, जबकि उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने SIR को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात कही। बैठक में मुमताज, मो. नसीम, मो. तूफान, बृजमोहन तुरी, विजय बेसरा, बाबा सत्तार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












