Aba News

छह महीने से अटका स्कूल बाउंड्रीवॉल विवाद सुलझा, ग्रामीणों की सहमति से निर्माण का रास्ता साफ

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत चौरगता गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर पिछले छह माह से चल रहा भूमि विवाद आखिरकार सुलझ गया। जिला योजना मद से स्वीकृत इस परियोजना का निर्माण कार्य जमीन विवाद के कारण रुका हुआ था। रविवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव धनंजय सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों तथा दोनों पक्षों के साथ बैठक कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया। इसके बाद विद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण का रास्ता साफ हो गया।

बैठक में तय किया गया कि विद्यालय की उत्तर दिशा में बाउंड्रीवॉल बासुकी चौधरी की चारदीवारी से 48 फीट दूर बनेगी, दक्षिण दिशा में पीसीसी सड़क से दो फीट हटकर निर्माण होगा, पूर्व दिशा में नित्यानंद चौधरी की जमीन तक तथा पश्चिम दिशा में मुख्य सड़क से कुछ दूरी छोड़कर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। गौरतलब है कि इस बाउंड्रीवॉल के निर्माण को कांग्रेस नेता धनंजय सिंह की पहल पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंजूरी दी थी। बैठक में गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें