Aba News

सुबह 6 बजे से लगी स्वास्थ्य की चौपाल! मारवाड़ी युवा मंच के नि:शुल्क शिविर में 145 लोगों ने कराई जांच

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा रविवार सुबह कालीबाड़ी चौक स्थित डी क्लब में नि:शुल्क मधुमेह (डायबिटीज), रक्तचाप (बीपी) और वजन जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस स्वास्थ्य शिविर में 145 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और मंच की जनसेवा पहल की सराहना की। शाखा सचिव निखिल झुनझुनवाला ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

शाखा अध्यक्ष अंकित सरावगी ने आयोजन की सफलता के लिए संयोजक सुशील झुनझुनवाला, सूरज बागला और सोनू सिंघानिया सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह गिरिडीह के अलग-अलग क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश खेतान, धीरज जैन, राहुल केडिया, अमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें