Aba News

गांडेय को मिली बड़ी सौगात! कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, अब गांव में ही मिलेंगी जरूरी दवाइयां

गिरिडीह गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार को कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और प्रामाणिक दवाइयों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई शाखा खुलने से गांडेय और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवश्यक दवाइयां स्थानीय स्तर पर आसानी से मिल सकेंगी और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। उद्घाटन समारोह में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, राजकुमार पाठक और अमृतलाल पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कविता मेडिकल के संचालक मुकेश आनंद और प्रोपराइटर मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि नई शाखा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक एवं दुर्लभ दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब विशेष दवाइयों के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नई फ्रेंचाइजी की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें