गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा ने सत्र 2026-27 का शुभारंभ सेवा और संस्कार की भावना के साथ गौशाला में गौमाता की सेवा कर किया। इस अवसर पर सदस्यों ने गौमाता को गुड़ एवं बिस्किट खिलाकर समाज सेवा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शाखा पदाधिकारियों ने इसे नए सत्र की प्रेरणादायी शुरुआत बताते हुए समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय महामंत्री बाँके बिहारी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष धीरज जैन, राहुल केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष सौरव जालान, शाखा अध्यक्ष अंकित सरावगी, सचिव निखिल झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष शेखर जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नए सत्र में सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया तथा शाखा की निरंतर प्रगति और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की कामना की।












