Aba News

बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किए गए भवन निर्माण के खिलाफ गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। नगर निगम की टीम ने अंबेडकर चौक के समीप मोबाइल गली स्थित भीम ज्वेलर्स के भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी, कर्मी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नगर निगम ने भीम ज्वेलर्स सहित कुल 11 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन के अवैध रूप से निर्मित हिस्से को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि आदेश का पालन नहीं करने पर नगर निगम अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा और उसका खर्च भी संबंधित भवन मालिक से वसूला जाएगा।

निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर नगर निगम ने अपने आदेश के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर दी। निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें