Aba News

पटना हाईकोर्ट से BPSC तक का सफर, मोहलीचूँआ के पंकज बने बीडीओ, पहले प्रयास में रची सफलता की मिसाल

गिरिडीह शहर के मोहलीचूँआ निवासी पंकज कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है। पंकज कुमार, सेवानिवृत्त सिविल कोर्ट कर्मी बिंदा पासवान के पुत्र हैं। वे पटना हाईकोर्ट में कार्यरत रहते हुए बीपीएससी की तैयारी कर रहे थे और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर उन्होंने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की। सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।


पंकज कुमार के गृह आगमन पर मोहल्लेवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, रोहन सिंह, मोहन पासी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंकज की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें