Aba News

बरमसिया के श्री मृत्यंजय महादेव मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, विधायक कल्पना सोरेन ने की पूजा-अर्चना

गिरिडीह बरमसिया स्थित श्री मृत्यंजय महादेव मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुरुषोत्तम माह (मलमास) के अवसर पर 17 मई से 15 जून तक आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की स्थापना तथा भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूरे माह अखंड रामायण का पाठ कराया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजनकर्ता पंडित सुबिमल पांडेय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए बताया कि मंगलवार को पूर्णाहुति के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें