
सिरमाडीह सास हत्याकांड में ससुर-बहू जेल भेजे गए, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला चर्चा में
भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरमाडीह गांव में हुए चर्चित सास हत्याकांड मामले में दो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति और बहू को गिरफ्तार कर कानूनी प्रकिया को पूरी करते हुए जेल भेजा। प्रारंभिक जांच में दोनों की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की

