Aba News

सिरमाडीह सास हत्याकांड में ससुर-बहू जेल भेजे गए, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला चर्चा में

भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरमाडीह गांव में हुए चर्चित सास हत्याकांड मामले में दो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति और बहू को गिरफ्तार कर कानूनी प्रकिया को पूरी करते हुए जेल भेजा। प्रारंभिक जांच में दोनों की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। घटना के बाद से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका की बहू और उसके ससुर के बीच कथित रूप से अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि मृतका इस संबंध का विरोध करती थी, जिस कारण परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान हत्या की साजिश और उसके पीछे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। इधर, घटना से जुड़ा एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हत्या की आरोपी बहू एक फिल्मी गीत पर रील बनाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से पहले बनाया गया था।


आपको बता दे कि सिरमाडीह गांव में हुआ यह सनसनीखेज हत्याकांड पूरे गिरिडीह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को झकझोर देने वाली इस घटना ने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें