देश में लगातार हो रहे नीट पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसके बाद टावर चौक पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस बाबत झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट का पेपर लीक होने से देश भर के नौजवानों में आक्रोश है। पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। उन्होंने कहा कि परीक्षा लेने वाले एजेंसी एनटीए पर से देश के नौजवानों का विश्वास खत्म हो गया है। महिला नेत्री उषा ठाकुर ने कहा मोदी सरकार से विद्यार्थियों की उम्मीद खत्म हो गई है। महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी ने कहा कि केन्द्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
कार्यक्रम में झारखंड छात्र मोर्चा के नेता विशाल झा, आदित्य यादव, रोहित मंडल, कुंदन सिंह ,आर्यन वर्मा ,अंकित राज, रौनक मिश्रा, करण यादव, राजू सोरेन, दयानंद, बिट्टू ,डब्लू, राज पांडे अनिल,राहुल, प्रिंस, आशीष सहित जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, अखिलेश महतो राजू , बरकत अली, नुनूराम किस्कू, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, विनिता कुमारी, शेखर यादव, मुमताज आलम, लोकनाथ सहाय, संजय वर्मा, सरफराज अहमद, रुपेश रजक, परवेज अंसारी, बहादुर कुशवाहा, खुरशीद अनवर हादी, मोहम्मद सरफुद्दीन, अनुभव सिंह, विद्याभूषण सिंह, राकेश गुप्ता, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, दारा हाजरा, अभय सिंह, राजकुमार महतो, विशाल यादव, अंकित सहाय, राकेश रंजन, बबलू यादव, दीपक पांडे, बाबूलाल किस्कू , प्रधान मुर्मू , योगेश राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।













