Aba News

जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारी तेज, 16 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम

गिरिडीह जिले के जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें