Aba News

अंबेडकर जयंती पर गिरिडीह में भव्य चौक का उद्घाटन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया सामाजिक न्याय का संदेश

गिरिडीह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के समीप अंबेडकर चौक का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार देश में संविधान के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, ऐसे समय में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि आगामी संविधान दिवस के अवसर पर यहां बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा, जो जिले में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का केंद्र बनेगा। इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें