Aba News

नारी शक्ति अधिनियम लागू: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिलेगी नई ताकत – मंजू कुमारी

गिरिडीह नारी शक्ति अधिनियम लागू होने पर मंजू कुमारी ने नया परिषद भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुशी जताई और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब यह कानून पूरा करता है। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होगी।

मंजू कुमारी ने कहा कि इससे महिलाओं की भूमिका केवल भागीदारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी अहम योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और अब राजनीति में भी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में शालिनी बैशखियार, बिनीता कुमारी और उषा कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें